फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कई पदक जीतने के बाद नरेन युवाओं की राह बना रहे आसान

Fri, 09 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कोच नरेन थापा छेत्री। स्वयं
विज्ञापन
जगाधरी। शहर के रहने वाले नरेन थापा छेत्री ने खिलाड़ी रहते हुए स्वयं जिले का नाम चमकाया। अब कोच बनकर उच्च कोटि के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। फुटबॉल कोच नरेन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। वहीं, अब उनसे प्रशिक्षित खिलाड़ी यह काम कम रहे हैं। नरेन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


नरेन थापा छेत्री ने बताया कि उन्होंने खेल की शुरुआत बड़े भाई नरेश थापा को देखकर की थी। उनके बड़े भाई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक व ट्रॉफी जीतकर देश का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्हें खेलता देखकर फुटबॉल के प्रति उनका रूझान बना था। उन्होंने बताया कि पहले जिला व प्रदेशस्तर पर खेलते हुए उनका चयन 1987 में पंजाब के महिलपुर फुटबॉल एकेडमी में हुआ। वहां उनका चयन अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप के लिए किया गया। वे टीम के कप्तान बने और 1987-88 में अंतरराष्ट्रीय सुब्रतो कप खेला। वहां से कोलकाता फुटबॉल लीग खेली। इसके साथ उन्होंने कोच की पढ़ाई की। उन्होंने स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन से ब्लू कब्स, ग्रासरूट, फुटसल, बीच सॉकर और एनईएस पटियाला से फुटबॉल सर्टिफिकेट कोर्स किए। इसके बाद पांच अंतरराष्ट्रीय कोच के कोर्स किए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोचिंग डिप्लोमा में एशियन फुटबॉल कांफ्रेडेशन, इंटरनेशनल प्रोफेशनल स्काउटिंग डिप्लोमा, यूनियन ऑफ यूरोपीयन फुटबॉल लेवल-1, एफए (यूके) लेवल-1, स्पेनिश न्यूरो फुटबॉल माइथॉलजी कोर्स किए। वे संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल यमुनानगर में फुटबॉल एकेडमी चला रहे हैं। उनसे प्रशिक्षित 30 से ज्यादा खिलाड़ी स्पोर्ट्स कोटे से सेना, नेवी, आयकर सहित विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व कई खिलाड़ी प्रोफेशनल स्तर पर खेल रहे हैं। वहीं, 2017 में उनकी प्रशिक्षित लड़कियों की टीम ने इंडियन वूमेन लीग क्वालीफाई किया और चैंपियन बनीं 2022 में सिक्किम वूमेन सीनियर फुटबॉल टीम को कोच किया और टीम नॉर्थ ईस्ट वूमेन फुटबॉल चैंपियनशिप की उपविजेता बनी।
विज्ञापन


-

बड़ी उपलब्धि: पांच राज्यों को किया कोच
-2015 में अंडर-15 बॉयज कोका-कोला कप हिमाचल टीम
-2017 में ऊर्जा कप अंडर-19 बॉयज एंड गर्ल्स उत्तराखंड फुटबॉल टीम

-2017 में वॉरियर्स यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (पंजाब) इंडियन वूमेन (टीम ने इंडियन वूमेन लीग चैंपियन)

-2022 में सिक्किम वूमेन सीनियर फुटबॉल टीम (नॉर्थ ईस्ट वूमेन फुटबॉल चैंपियनशिप की उपविजेता)

-2023 में सिक्किम वूमेन सीनियर फुटबॉल टीम ( 27वीं हीरो वूमेन सीनियर नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप

-2024 में फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया अंडर-17 बॉयज हरियाणा टीम

कोच नरेन थापा छेत्री। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें