फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फुटबॉल आवासीय अकादमी के ट्रायल में 18 खिलाडि़यों का चयन

Tue, 04 Aug 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
आवासीय फुटबॉल अकादमी के ट्रायल के दौरान दौड़ लगते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में चल रही फुटबॉल आवासीय अकादमी में भर्ती के लिए सोमवार को खिलाड़ियों ट्रायल लिए गए। जिला फुटबॉल संघ और खेल विभाग ने 18 खिलाड़ियों का चयन किया।
तेजली खेल परिसर के मैदान में आयोजित ट्रायल में यमुनानगर के अलावा अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, हिसार, भिवानी व अन्य जिलों के खिलाड़ी पहुंचे। चयन के लिए 80 से ज्यादा खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया था। इस दौरान खिलाड़ियों की क्षमता के साथ उनकी आक्रमण, क्षेत्र रक्षण सहित अन्य खेल तकनीक का कोच व प्रशिक्षकों ने परीक्षण किया।
विज्ञापन

ट्रायल में अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी तीनों आयु वर्ग श्रेणी के खिलाड़ियों का ट्रायल अलग-अलग लिया गया। ट्रायल के दौरान सबसे पहले खिलाड़ियों की दौड़ करवाई गई। इसके लिए खिलाड़ियों को छोटे फुटबॉल मैदान के चक्कर लगाने थे। अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को मैदान छह, अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को सात और अंडर-19 आयु वर्ग वालों को आठ चक्कर लगाने थे।
यह प्रक्रिया खिलाड़ियों की क्षमता व शक्ति का आकलन किया गया। इसके बाद खेल तकनीक का परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें आठ खिलाड़ियों को आवासीय अकादमी में भर्ती दी जाएगी। वहीं दस खिलाड़ियों को आरक्षित श्रेणी में रखा जाएगा।
जिला फुटबॉल संघ के जिलाध्यक्ष भारत भूषण जुयाल मुख्यातिथि रहे। संघ महासचिव नरेंद्र चुघ विशिष्ट अतिथि रहे। ट्रायल वरिष्ठ उपप्रधान राजेश भारद्वाज के नेतृत्व ट्रायल जिला खेल विभाग के कोच भूपिंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र से कोच गगन सिंह, कैथल से गीता रानी, नर्सरी से मंगला, तरुण की देखरेख में करवाए गए। विभाग ने परिणाम सुरक्षित रख लिए हैं। खिलाड़ियों को दो दिन बाद फोन पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

आवासीय फुटबॉल अकादमी में रिक्त थी आठ सीटें
जिले की आवासीय फुटबॉल अकादमी पहले कुल पांच सीटें रिक्त थीं। इसके लिए 17 जुलाई को ट्रायल लिए गए थे। उस दौरान कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाना था। ट्रायल के लिए ही कुल 15 खिलाड़ी पहुंचे थे। ऐसे में विभाग को यह ट्रायल रद्द करने पड़े थे। इस दौरान दो खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इस बीच पांच और खिलाड़ियों ने अकादमी छोड़ दी थी। इसके बाद आठ सीटें खाली हो गई थीं। आठ सीटों के साथ दस अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन होना था। इसके लिए सोमवार को ट्रायल लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें