छात्रा कामाक्षी को सम्मानित करते स्कूल के चेयरमैन व अन्य। संस्थान
यमुनानगर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा वाणिज्य संकाय की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कामाक्षी को सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति ने से 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधन समिति के चेयरमैन जीएस शर्मा, सचिव विश्वास और प्राचार्या कमलेश ने छात्रा को सम्मानित करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन शर्मा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे कामाक्षी से प्रेरणा लेकर लक्ष्य को हासिल करें। संवाद