संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की ओर से ओपन काउंसलिंग करवाई जा रही है। सोमवार को ओपन काउंसलिंग का पांचवां दिन रहा है। यह चरण 22 अगस्त तक चलेगा और विद्यार्थियों को सीधी प्रक्रिया से दाखिला दिया जाएगा। सोमवार को तेज बारिश के कारण पांचवें दिन कम विद्यार्थी ही दाखिला लेने पहुंचे। इस दौरान नोडल आईटीआई में मात्र 17 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। पांचवें दिन की प्रक्रिया के लिए पोर्टल पर 198 सीटें दर्शाई गई थीं।
तीन दिन की छुट्टी के बाद आईटीआई की ओपन काउंसलिंग सोमवार को दोबारा शुरू की गई। इस दौरान सुबह 12 बजे तक विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड लिए गए और इसके बाद वरीयता सूची जारी की गई। परंतु सुबह तेज बारिश के कारण नोडल आईटीआई में विद्यार्थी दाखिला लेने नहीं पहुंचे। इस दौरान करीब 25 ही विद्यार्थी पहुंचे। वरीयता सूची जारी होने के बाद 17 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
अन्य आठ ने अपना आवेदन वापस ले लिया। यह पांचवां चरण 22 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमें सीधी प्रक्रिया से विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। वहीं, ओपन काउंसलिंग से आईटीआई की अधिकांश ट्रेड की सीटे भर गई हैं, लेकिन कई ट्रेड ऐसे हैं, जिनमें विद्यार्थियों की बिल्कुल भी रूचि है। जिस कारण कई ट्रेड की सीटें नहीं भर पाई है।
कुछ ट्रेड तो ऐसी हैं, जिनमें विद्यार्थियों की इन ट्रेड में बिल्कुल भी रूचि नहीं दिख रही है। हालात ऐसे हैं कि इन ट्रेड में बिल्कुल भी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते इन ट्रे में दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। सबसे ज्यादा सीटें वूड वर्कर्स टेक्नीशियन ट्रेड में चाल मात्र 30 दाखिले हुए हैं। इस ट्रेड में कुल 72 में से 42 सीटें खाली हैं। वहीं, प्लंबर की 96 में से 29 सीटें रिक्त हैं और मात्र में से 67 ने प्रवेश लिया है।
नोडल आईटीआई में सबसे ज्यादा ट्रेड व सीटें हैं। यहां कुल 32 ट्रेड की 83 यूनिट संचालित हैं। सभी ट्रेड और यूनिट में कुल 1348 हैं। सोमवार की प्रक्रिया के लिए सुबह पोर्टल पर कुल 198 सीटें दिखाई गई थी। इस दौरान 17 सीटों पर विद्यार्थियों ने दा खिला ले लिया। इसके बाद नोडल आईटीआई की कुल 1348 में से 1167 सीटें भर गई हैं और 181 सीटें खाली हैं। जिसके लिए 22 अगस्त तक प्रक्रिया चलेगी।
आईटीआई की रिक्त सीटें भरने के लिए ओपन काउंसलिंग 22 अगस्त तक चलेगी, जिसमें सीधी प्रक्रिया से दाखिला दिया जाएगा। अब तक नोडल आईटीआई की 1167 सीटें भर गई हैं। मंगलवार को 181 रिक्त सीटों के लिए प्रक्रिया चलाई जाएगी। - दीपेश महेंद्रू, प्राचार्य, नोडल आईटीआई।