फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पॉलिथीन मिलने पर 17 फल और सब्जी विक्रेताओं के काटे चालान

Tue, 17 Mar 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विक्रेता का चालान करती निगम की टीम। प्रवक्ता - फोटो : 1
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने सोमवार को सब्जी मंडी में अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलीथिन में सामान बेचने पर 17 सब्जी व फल विक्रेताओं के चालान किए। इस दौरान निगम की टीम ने लगभग 8500 रुपये का जुर्माना भी वसूला और पॉलीथिन काे जब्त कर लिया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर निगम द्वारा जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह और जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में टीमें गठित की गई है। सोमवार को सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा, सतबीर सिंह व होमगार्ड के जवानों की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी में दबिश दी। निगम की टीम ने यहां एक के बाद एक 17 सब्जी व फल विक्रेताओं के पास से प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। सभी विक्रेताओं का निगम अधिकारियों ने मौके पर ही चालान कर 8500 रुपये जुर्माना राशि वसूली। अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक जैसे पॉलीथिन, प्लास्टिक के चम्मच, डोने, गिलास, आइसक्रीम की स्टिक, प्लेट, कप, कांटे, स्ट्रा, ट्रे, मिठाई के डिब्बे पर लगने वाली पन्नी, निमंत्रण पत्र, सिगरेट पैकेट, थर्माकोल का सजावटी सामान, पीवीसी बैनर, प्लास्टिक स्टिक वाले ईयरबड, गुब्बारे में लगने वाले प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक के झंडे समेत 19 प्लास्टिक आइटम के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें