फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बिजली की तारें काटकर बेचने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सेक्टर-17 हुड्डा क्षेत्र में एक मकान से बिजली की तारें काटकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने चोरी की गई तारों को जला कर बेचने की योजना बनाई थी, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जली हुई बिजली की तार भी बरामद की हैं।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-17 हुड्डा के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि सेक्टर-17 निवासी गौरव ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके मकान की देखरेख उसकी नौकरानी और उसका पति करते हैं, जो वहीं चौकीदारी का काम भी करते हैं। 15 मार्च को नौकरानी ने फोन कर सूचना दी कि मकान में अज्ञात चोर घुस आए और बिजली की तार काटकर चोरी कर ले गए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर एक टीम गठित की। जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सागर नंदपुर कॉलोनी सहारनपुर, हाल निवासी सेक्टर-17 हुड्डा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सागर ने बताया कि उसने चोरी की गई तारें अपने दो साथियों करण पवार निवासी डोगरा गेट कैथल, हाल निवासी गोविंदपुरा और दीपक शर्मा निवासी गांव कैराना जिला शामली, हाल किराएदार गोल्डन पुरी यमुनानगर को दे दी थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें