फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम कार्यालयों में लगे समाधान शिविरों में पहुंचीं 17 शिकायतें

विज्ञापन
समाधान ​शिविर में अ​धिकारी को समस्या बताते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम के यमुनानगर व जगाधरी स्थित कार्यालयों में लगे समाधान शिविरों में बुधवार को 17 शिकायतें पहुंची। इनमें 16 यमुनानगर कार्यालय और एक जगाधरी कार्यालय में लगे शिविरों में आई। इनके समाधान के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शिविर में सात शिकायतें परिवार पहचान पत्र व चार शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी, दो शिकायतें सफाई, एक रिपेयर वर्क, एक शिकायत अतिक्रमण, एक पेड़ ट्रिमिंग और एक स्ट्रीट लाइट से संबंधित पहुंची। उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने एक-एक शिकायतकर्ता की शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच और निवारण के आदेश दिए।
साढौरा नगर पालिका में दो शिकायतें आईं, जिनका समाधान कर दिया गया। रादौर नगर पालिका में एक शिकायत आई, जिसके निवारण के लिए आदेश दिए गए।
डॉ. विजय पाल यादव ने बताया कि लंबित शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ये ऐसी शिकायतें है, जिनमें दस्तावेज, मौके का मुआयना करने व जांच की आवश्यकता है। जांच के बाद इन समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा।
विज्ञापन

हर शिकायत को गंभीरता से लें : आयुक्त
नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण करें। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में शिकायत कर सकते हैं।
यह शिविर निगम कार्यालयों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाए जा रहे हैं। इनमें लोगों की समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है। इस मौके पर एक्सईएन सुखविंदर सिंह, एक्सईएन नरेंद्र सुहाग, एटीपी आशीष, जेडटीओ अजय, जेडटीओ जितेंद्र, एमई कुलदीप, एमई राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाधान शिविर में अधिकारी को समस्या बताते शहरवासी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें