सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को रादौर अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी के गोदाम में रखे डीएफएससी के गेहूं के स्टॉक की जांच की। टीम ने इंस्पेक्टर सतपाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने डीएफएससी के इंस्पेक्टर मनोज यादव व सुखचैन को मौके पर बुलाया और गेहूं के कट्टों की गहनता से जांच की।
जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम को स्टॉक में 162 गेहूं के कट्टे अधिक मिले। विभाग की ओर से गोदाम में 1 लाख 8 हजार 216 कट्टे दिखाए गए थे, पर जांच के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम को 1 लाख 8 हजार 378 गेहूं के कट्टे मिले, वहीं गोदाम में गंदगी फैली थी। गोदाम की खिड़कियां व रोशनदान दोनों खुले मिले। सीएम फ्लाइंग टीम की ओर से मामले में विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा गया है।