फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे अध्यापक, जिला सचिवालय के सामने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अध्यापकों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार से नाराज अध्यापकों ने बुधवार को जगाधरी अनाज मंडी गेट के सामने दो घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। उसके बाद अधिकारी का पुतला बनाकर नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय के सामने पुराने हाईवे पर पहुंचे और चप्पलों से पिटाई करने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। आक्रोशित अध्यापक नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय के अंदर पहुंचे। उन्होंने यहां भी आधा घंटा नारेबाजी करने के बाद एसडीएम सतीश कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अधिकारी द्वारा इस तरह से अभद्र व्यवहार करना ठीक नहीं है। इस तरह के अधिकारी के साथ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

माफी मांगने पर होगा रोष खत्म
अध्यापक प्रदीप सरीन, पवन बटार व आरएस शर्मा ने बताया कि 11 जून को अधिकारी ने अध्यापकों साथ आए स्कूलों के रिजल्ट को लेकर मीटिंग की। आरोप है कि अधिकारी ने मीटिंग में सभी के सामने अध्यापकों साथ अभद्र भाषा का प्रयोग कर उन्हें बाहर जाने को कहा। जिससे अध्यापकों में रोष है। उन्होंने कहा कि अध्यापक अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, अधिकारी को उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है। प्रदीप सरीन ने कहा कि अध्यापक वह होता है जो पूरी मेहनत कर बच्चे का भविष्य बनाता है, लेकिन अधिकारी को गुरु की इज्जत करनी नहीं आती। ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें अध्यापकों से माफी मांगनी चाहिए। सरीन ने कहा कि जब तक अधिकारी अध्यापकों से माफी नहीं मांग लेेते, तब तक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर जसबीर, सुनीता गुप्ता, मधु, मनोज, मनीष, प्रीतम, गोबिंद, इंद्रवीर, राम रतन, रविंद्र, गुरमीत सिंह, जरनैल सिंह, सुरेंद्र सैनी, कुलवंत कौर, मनोज, ललित कांबोज व वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें