यमुनानगर। नियम 134ए के तहत स्कूल अलाटमेंट प्रक्रिया शुरू हुई। ऐसे में शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल अलाटमेंट लेटर जारी कर दिये गये। परंतु कई निजी स्कूलों ने छुट्टियों का हवाला देकर एडमिशन करने से मना कर दिया। ऐसे में निराश अभिभावक दोबारा से जगाधरी बीईओ ऑफिस आये। और उन्हें वहां के प्रिंसिपल का फोन नंबर दिया। इसके बाद बीईओ ने उन्हें फोन पर ही लताड़ लगाई। जिसके बाद वह एडमिशन के लिए राजी हुए। बता दें कि अभिभावकों को स्कूल अलॉटमेंट का मेसेज आने के बाद वे सुबह ही बीईओ ऑफिस पहुंच गये। यहां सुबह से शाम पांच बजे तक अलाटमेंट लेटर लेने के लिए अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा।
बीईओ के फोन के बाद लिए दस्तावेज
बता दें 134ए के तहत जिन स्कूलों को इसके अंतर्गत लिया गया है। उन्हें दाखिला करना जरूरी है। बीईओ ऑफिस से अलॉटमेंट लेटर लेने के बाद अभिभावक सीधा संत निश्चल स्कूल पहुंचे। लेकिन यहां स्कूल का गेट बंद मिला। अभिभावकों ने वहां बैठे सिक्योरिटी से बातचीत की। उसने जवाब दिया कि प्रिंसिपल बाहर है और स्कूल में स्टाफ भी नहीं है। इसलिए किसी का भी दाखिला नहीं हो सकता। यह सुन अभिभावकों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और सड़क जाम करने की बात कही। हालांकि इस दौरान सिक्योरिटी की बीईओ कार्यालय में बात भी करवाई गई, लेकिन फिर भी अंदर नहीं जाने दिया गया। मामला बढ़ता देख बीईओ ने स्टाफ को स्कूल में भेजा। यहां बातचीत के बाद सिक्योरिटी वालों ने अभिभावकों के दस्तावेज लिए।
इन स्कूलों की लगाई गई थी लिस्ट
बीईओ जगाधरी ऑफिस के नोटिस बोर्ड पर संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल,सेक्रेड हार्ड कान्वेंट स्कूल, स्प्रिंग फिल्ड स्कूल जगाधरी, संत थॉमस स्कूल जगाधरी व स्प्रिंग डेल्स स्कूल जगाधरी की लिस्ट लगाई गई थी। जिसमें बताया गया था कि ये माइनोरिटी वाले स्कूल हैं इन स्कूलों का नाम 134ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन में न भरें, जबकि अब स्कूल में दाखिले किए जा रहे हैं, वहीं स्कूल भी 134ए के तहत अपने स्कूल में सीटें रिजर्व दिखा रहा है।
20 जून तक बढ़ाई दाखिला करने की अवधि
उधर, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए दाखिला करने की अंतिम तारीख 20 जून तक कर दी। जबकि 10 जून यानी सोमवार को दाखिला की अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। अब अभिभावक बिना किसी टेंशन के अलाटमेंट लेटर ले जाकर दाखिला करवा सकते हैं।
वर्जन
अभिभावकों को कोई दिक्कत आने नहीं दी जायेगी। दाखिले के लिए अभिभावकों से दस्तावेज ले लिए गए हैं। और अभी वे बाहर हैं आने के बाद ही कुछ हो सकता है।
-सरित कौर, प्रिंसिपल, संत निश्चल स्कूल।
वर्जन
सोमवार को दाखिला करवाने की अंतिम तारीख थी। इस दौरान बीईओ जगाधरी आफिस से 324 में से 230 बच्चों को स्कूल अलाटमेंट लेटर दिये गये। जो अभिभावक लेटर स्कूल पहुंचे तो वहां कई स्कूलों ने एडमिशन देने से मना कर दिया। ऐसे में उन्हें फोन पर लताड़ा गया। संत निश्चल स्कूल में भी अभिभावकों को दिक्कत आई थी। लेकिन प्रिंसिपल से फोन पर बात कर अभिभावकों के दस्तावेज ले लिये गये थे।
-जय सिंह जुल्का, बीईओ।