बढ़े मुुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को चंडीगढ़ में प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को वार्ता के लिए छह किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। इस दौरान जिला की डीसी आमना तस्नीम तथा एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। डेढ़ घंटा चली इस मीटिंग में मुआवजे की बातचीत सिरे नहीं चढ़ पाई। बताया गया है कि प्रधान सचिव ने एनएचएआई से दोबारा से इस मामले की फाइल को मंगवाया है। जिसमें किसानों को वीरवार तक का समय दिया है इसके बाद अब शुक्रवार को दोबारा से वार्ता होगी।
हाईवे पर आज होगी महापंचायत
उधर, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी व प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल ने बताया कि वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई है। लेकिन किसानों की महापंचायत वीरवार को जरूरी होगी। जिसमें प्रदेश के तकरीबन तमाम यूनियन नेता पहुंचेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस बार किसान अपना बढ़ा हुआ मुआवजा लेकर ही धरने से उठेंगे।