रेलवे में नौकरी के लिए पैरों पर चिप लगाकर दौड़े प्रतिभागी
जगाधरी वर्कशॉप। फिजिकल में प्रतिभागी को पूरी तरह से संतुष्ट करने के लिए रेलवे ने नया सिस्टम बनाया है। जिसके तहत प्रतिभागियों के पैरों पर चिप लगाई गई है। प्रतिभागी के दोनों पैरों की तरफ एक-एक चिप लगाई गई। जिसमें कब प्रतिभागी ने दौड़ शुरू की और कितने समय में पूरी की का पूरा ब्यौरा आ जाएगा। दौड़ खत्म करने के बाद फिर चिप का डाटा प्रतिभागी को दिखाया जाएगा। यही नहीं फिजिकल के दौरान 13 बड़े सीसीटीवी भी लगाए गए हैं, जिनका अलग से कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जिसमें बैठे कर्मचारी फिजिकल की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।
बॉक्स
पहले दिन दौड़े दो हजार युवा
दरअसल, रेलवे ने ग्रुप डी का फिजिकल देने के लिए उत्तर भारत में लखनऊ और जगाधरी वर्कशॉप दो सेंटर बनाए हैं। जिसमें वर्कशॉप में 25 से 29 मार्च इन पांच दिनों में साढे़ 11 हजार प्रतिभागी अपना फिजिकल देंगे। यह फिजिकल वर्कशॉप के रेलवे ग्राउंड में चल रहे हैं। पहले दिन दो हजार प्रतिभागियों ने अपना फिजिकल टेस्ट दिया। जिनके पैरों पर चिप लगाकर दौड़ाया गया।
बॉक्स
दो कैटेगिरी में होंगे फिजिकल
फिजिकल के लिए पुरुष और महिला दो कैटेगिरी रखी गई है जिसमें पुरुष कैटेगिरी में 35 किलोग्राम का बोरा उठाकर 100 मीटर तक दौड़ाया गया। जिसका समय दो मिनट का रखा गया है। वहीं महिला कैटेगिरी में 20 किलोग्राम का बोरा उठाकर 100 मीटर तक दो मिनट में पूरा करना होगा। इस श्रेणी को पार करने के बाद प्रतिभागियों को एक किमी. की दौड़ को चार मिनट में पूरा करना है।
बॉक्स
मेडिकल के लिए बनाई स्पेशल टीम
फिजिकल के नोडल अधिकारी राजीव बजाज ने बताया कि रेलवे की तरफ से स्पेशल मेडिकल टीम बनाई गई है जोकि फिजिकल होने तक वहीं तैनात रहेगी। जोकि फिजिकल के दौरान प्रतिभागी को आई कोई दिक्कत का इलाज करेगी। पूरी तरह से इलाज होने पर प्रतिभागी को भेजा जाएगा।