डॉ. चहल के तबादले के बाद स्वास्थ्य विभाग को मिला नया फिजिशियन
-रोजाना फिजिशियन के पास हो जाती है 400 से 500 की ओपीडी।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फिजिशियन रहे डॉ. अरविंद चहल के तबादले के बाद स्वास्थ्य विभाग को अब नया फिजिशियन डॉ. रविंद्र के रूप में मिल गए। उन्होंने एक मार्च को सिविल अस्पताल यमुनानगर में ज्वाइन कर लिया। दरअसल, चार दिन पहले डॉ. अरविंद चहल का कुरुक्षेत्र ट्रांसफर हो गया है। वे जिले के इकलौते सरकारी फिजिशियन थे। उनके तबादले के बाद अस्पताल की ओपीडी डगमगा गई थी। ऐसे में मरीजों को या तो दूसरे डॉक्टर या फिर प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा था।
बॉक्स
फिजिशियन पर रहती है सबसे ज्यादा ओपीडी
बता दें अस्तपाल में सबसे ज्यादा ओपीडी फिजिशियन पर रहती है। यहां रोजाना 400 से 500 की ओपीडी हो जाती है। लेकिन चार दिन से फिजिशियन न होने से अस्पताल रेफरल सेंटर बनकर रह गया था। यहां तक मेडिकल की प्रक्रिया भी रुक गई थी। ऐसे में विभाग व मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन विभाग ने अब एक लाख रुपये के वेतन पर नया फिजिशियन रख लिया है।
अस्पताल में नए फिजिशियन ने ज्वाइन कर लिया है। डॉ. अरविंद चहल के तबादले के बाद ओपीडी में काफी दिक्कत आ रही थी। अस्पताल में एक ओर फिजिशियन व अन्य पदों को भरने के लिए हेड क्वार्टर को लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही भर्ती हो जाएगी।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
फोटो- 18