फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस विभाग में फिर फेरबदल, इंस्पेक्टरों के बाद डीएसपी के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस विभाग में फिर फेरबदल, इंस्पेक्टरों के बाद डीएसपी के तबादले
-डीएसपी राजेंद्र गुर्जर भेजे बिजली निगम, बराड़ा के डीएसपी सुधीर कुमार तनेजा को जगाधरी लगाया
- प्रदीप कुमार को डीएसपी यमुनानगर लगाया।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इंस्पेक्टरों के तबादलों के बाद पुलिस विभाग में फिर से फेरबदल किया गया। इसमें जगाधरी डीएसपी राजेंद्र कुमार को डीएसपी एचवीपीएनएल लगाया गया है। उनके स्थान पर बराड़ा डीएसपी सुधीर कुमार तनेजा को लगाया गया। इसके अलावा डीएसपी एसवीबी प्रदीप कुमार को यमुनानगर डीएसपी नियुक्त किया गया है। पुलिस विभाग में बार बार हो रहे फेरबदल को जहां कुछ लोग राजनैतिक दबाव के चलते ट्रांसफर बता रहे है। वहीं पुलिस अधिकारी इसी रूटीन के ट्रांसफर मान रहे है।
विज्ञापन

बॉक्स
कुछ दिन पहले बदले थे कई इंस्पेक्टर :
डीएसपी के तबादलों से पहले जिला पुलिस के कई इंस्पेक्टर भी इधर से उधर किए गए थे। कुछ इंस्पेक्टर दूसरे जिलों से आए थे। खिजराबाद व सिटी एसएचओ को पांच दिन में ही बदल दिया गया था। कुछ दिन पहले शहर यमुनानगर एसएचओ नरेंद्र राणा की जगह नवीन सिंधू को लगाया गया था। वहीं खिजराबाद में लज्जा राम की जगह रतन लाल का लगाया गया था। लेकिन पांच दिन बाद ही खिजराबाद एसएचओ रतन लाल को शहर यमुनानगर एसएचओ लगा दिया गया और शहर एसएचओ नवीन सिंधू को खिजराबाद भेजा गया। उधर, एसपी डा. कुलदीप सिंह का कहना है कि रूटीन में तबादले किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें