फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी न करने पर आंगनवाड़ी वर्कर्स ने दो मार्च तक बढ़ाई हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मांगें पूरी न करने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने दो मार्च तक बढ़ाई हड़ताल
मंडी गेट से सीडीपीओ कार्यालय तक निकाला रोष मार्च, जलाई ऑर्डर की प्रतियां
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर के साथ किए गए समझौते को लागू करने को लेकर की जा रही हड़ताल को दो मार्च तक बढ़ाया गया है। इसी को लेकर आंगनवाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की वर्कर ने पहले अनाज मंडी गेट पर धरना दिया। उसके बाद प्रदर्शन करती हुई सीडीपीओ कार्यालय पर पहुंचीं, जहां उन्होंने ऑर्डर की प्रतियां जलाई और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर यूनियन प्रधान रेखा रानी, मीनाक्षी, नीलम व रजनी ने बताया कि वह कई दिन से हड़ताल पर है। लेकिन सरकार ने जो आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स के साथ समझौते किए थे, उन्हें लागू नहीं किया गया। इसी रोष स्वरूप हड़ताल को दो मार्च तक बढ़ाया गया है। उनका कहना कि विभाग व सरकार का रुख वर्कर्स वह हेल्पर्स के प्रति ठीक नहीं है। लंबे समय से जारी आंदोलन के बावजूद उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया मजबूरी में आंगनवाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की जारी हड़ताल दो मार्च तक बढ़ा दी गई है। यदि उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ तो हड़ताल अनिश्चित कालीन कर देंगे। उनकी मांग है कि वर्कर्स को कुशल व अकुशल श्रमिक की श्रेणी में शामिल किया जाए। एसआईपीएफ सहित महंगाई भत्ता दिया जाए। हेल्पर्स का भी पद नाम बदलकर अंकुश की श्रेणी में शामिल किया जाए। अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। वर्कर्स एवं हेल्पर्स को भी सर्दियों में गर्मियों का असल में अवकाश दिया जाए। हेल्पर वर्कर से सुपरवाइजर पद्दोन्नति दी जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया बड़े शहरों का पांच हजार व गांव में 3700 रुपये लागू किया जाए। मृत्यु होने की स्थिति में परिजनों को ती लाख रुपये सहायता दी जाए।
विज्ञापन

फोटो : 17
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें