फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन प्रशासन की मिली भगत से खनन माफिया ग्रामीणों की भूमि को ही बना रहे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
खनन प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफिया ग्रामीणों की भूमि को ही बना रहे निशाना
विज्ञापन

- माइनिंग विभाग द्वारा चिह्नित स्थान को छोड़ माफियाओं ने अन्य स्थानों को शुरू किया खनन
- ग्रामीणों ने माइनिंग अधिकारी व थाना बिलासपुर में दी शिकायत, खेती योग्य भूमि किनारों से धंसी
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। घाड क्षेत्र के गांव गाढ़वाली के समीप लोहगढ़ खोल में खनन प्रशासन की मिलीभगत से अवैध खनन माफिया नियमों को ताक पर रख कर ग्रामीणों की भूमि को ही निशाना बना रहा है। माइनिंग विभाग की ओर से गांव गाढ़ वाली के समीप सोम नदी में उतर की ओर लगभग 60 एकड़ भूमि को खनन सामग्री निकालने के लिए चिह्नित किया गया है। लेकिन खनन माफिया ने उक्त जगह को छोड़ जगह अन्य जगहों को अपना निशाना बना खनन आरंभ कर दिया है। ग्रामीणों ने खनन माफिया से इस बारे में बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने एक ना सुनी। इसको लेकर गांव के जोगिन्द्र, रोशन लाल, बलबीर, जय पाल, सलामुद्दीन, सतीश ने माइनिंग अधिकारी व थाना बिलासपुर में शिकायत दी। जिसमें कहा कि खनन माफिया गांव के उत्तर दिशा की ओर लोहगढ़ खोल में बिना अनुमति के अवैध खनन को अंजाम दे रहा है। जहां पर हमारी जमीन लगती है ओर साथ की खेती योग्य भूमि के किनारों के धसने का भय भी बना हुआ है। माइनिंग अधिकारी ने तुरंत थाना प्रभारी बिलासपुर से बात करके अवैध खनन को दुबारा निशानदेही होने तक रोकने का आदेश दिया था। लेकिन खनन माफिया कुछ घंटों के लिए कार्य को बंद रखा उसके पश्चात फिर से अवैध खनन के खेल में जुट गए। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में नदी के उफान पर आने पर कुछ किसानों के गन्ने की फसल भी खराब हो गई। नदी का उफान उतरने के पश्चात दोबारा से खनन माफिया अपने कार्य को अंजाम देने में लग गया है। आज तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी व माइनिंग अधिकारी ने आकर मौका देखने की जहमत नही उठाई। ग्रामीणों ने माइनिंग विभाग से दोबारा निशानदेही करवाने की मांग की है।

दिनदहाड़े चीर रहे नदी का सीना
खनन माफिया अवैध तरीके से दिन में ही लोहगढ़ खोल में पोप लैन व जेसीबी की सहायता से अवैध सामग्री को निकाल रहे हैं। लोहगढ़ खोल व आस पास के खेतों से लगभग आठ से दस फुट गहरी खुदाई कर चुके है ऐसी स्थिति में दुबारा नदी के उफान पर खेतों के किनारे का कटाव हो पानी के तेज बहाव में बह जाएंगे और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को लिख दिया गया है: ओम दत
माइनिंग अधिकारी ओम दत ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी ग्रामीणों की शिकायत पर राजस्व विभाग को निशानदेही करवाने के लिए लिखित रूप में दे दिया गया है। किसी भी स्थान पर अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें