फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने का विरोध जताया तो युवक के सिर में कड़ा मार किया घायल, फिर साथियों को बुला डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली देने का विरोध जताया तो युवक के सिर में कड़ा मार किया घायल, फिर साथियों को बुला डंडों से पीटा
विज्ञापन

-सदर थाना क्षेत्र के बहरामपुर चौक की घटना, पुलिस ने आरोपी सहित सात लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बहरामपुर चौक पर पेट्रोल डलवाकर सड़क किनारे खड़े साबापुर निवासी अभिषेक को गांव के ही अन्य युवक ने गाली दी। जब उसने विरोध जताया तो आरोपी ने उसके सिर में कड़ा मारकर घायल कर दिया। बाद में जब पीड़ित उपचार कराने के बाद घर जा रहा था तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर डंडों व बिंडो से उस पर हमला कर दिया और उसकी बाइक में तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चार युवकों को नामजद करते हुए तीन चार अन्य पर केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन

साबापुर निवासी अभिषेक कांबोज ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को शाम करीब छह बजे वह बहरामपुर चौक के नजदीक बने एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाकर सड़क किनारे खड़ा था। तभी वहां पर साबापुर निवासी पारस अपनी पत्नी को साथ लेकर आया और उससे गाली गलौच करने लगा। जब उसने गाली देने का विरोध जताया तो आरोपी ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पारस से अपने हाथ में पहना कड़ा उसके सिर पर मारा। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। वह किसी तरह आरोपी से छूटकर वहां से भागा। रास्ते में गांव बहरामपुर निवासी मोहित उसे डॉक्टर के पास ले गया। जहां डॉक्टर से उसे इलाज दिया। पट्टी करवाने के बाद मोहित उसे बाइक पर घर छोड़ने साबेपुर जा रहा था। तभी बहरामपुर गांव में मंदिर के पास पारस अपने साथी साबापुर निवासी अभिषेक, नया गांव निवासी साहिल व तीन-चार अन्य लड़के डंडे व बिंडे लेकर बाइकों पर आए और उसे रास्ते में जबरदस्ती रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर डंडों व बिंडो से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। मौके पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हथियार हवाओं में लहराते हुए फरार हो गए। इस झगडे़ के दौरान उसकी सोने की चैन व पर्स गुम हो गया। पर्स में करीब साढ़े पांच हजार रुपये थे। मोहित ने आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे उपचार दिया गया। मामले में पुलिस ने पारस, अभिषेक, साहिल व तीन चार अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें