फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बार काउंसिल चुनाव में 1539 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

विज्ञापन
बार काउंसिल के चुनाव में वोट करने के लिए लगी अधिवक्ताओं की लाइन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
यमुनानगर। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चुनाव वीरवार को यमुनानगर-जगाधरी व व्यासपुर कोर्ट में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस बार काउंसिल चुनाव में यमुनानगर के चार स्थानीय अधिवक्ता गुरमीत सिंह खुर्दबन, सोनिया रोहिल्ला, नेहा जोली और मनोज कुमार शर्मा मैदान में हैं। वहीं, यमुनानगर-जगाधरी जिला बार एसोसिएशन के 1997 पंजीकृत अधिवक्ताओं में से 1539 ने इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह व्यासपुर में 153 में से 140 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। मतदान के दौरान बूथों पर अधिवक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो चुनाव को लेकर उनके उत्साह को दर्शाती हैं। कई अधिवक्ता अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के समर्थन में बूथ के बाहर अन्य वकीलों से वोट देने की अपील करते नजर आए। पूरे दिन मतदान केंद्रों पर सक्रियता बनी रही और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

बता दें मतदान के लिए चार केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें तीन केंद्र यमुनानगर-जगाधरी में और एक व्यासपुर में बनाया गया था। सभी मतदान केंद्र न्यायालय और बार एसोसिएशन की इमारतों के लाइब्रेरी या हॉल में स्थापित किए गए थे। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर पीठासीन अधिकारी, वैकल्पिक पीठासीन अधिकारी और पोलिंग अधिकारियों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी पूरे मतदान पर नजर बनाए हुए थे। सुरक्षा के लिहाज से सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया गया और पोलिंग स्टाफ को पहले ही दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका था। उधर, एडीसी नवीन आहूजा के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित और शांतिपूर्ण रही। इस चुनाव के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जयश्री ठाकुर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। संवाद

बार काउंसिल के चुनाव में वोट करने के लिए लगी अधिवक्ताओं की लाइन। संवाद- फोटो : Samvad

बार काउंसिल के चुनाव में वोट करने के लिए लगी अधिवक्ताओं की लाइन। संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें