आज से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे लैब टेक्रीशियन
मांगों को लेकर लघु सचिवालय में किया प्रदर्शन, सीटीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अपनी मांगों को लेकर लैब टेक्नीशियन मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे है। मांगों को लेकर सोमवार को उन्होंने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद सीटीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से हड़ताल पर जा रहे हैं। क्योंकि सरकार उनकी बात नहीं मान रही और उन पर नए-नए नियम थोप रही है। इससे उनका काम ठप हो जाएगा। वे बेरोजगार हो जाएंगे। मंगलवार को हड़ताल पर रहकर वे छह जून को पंचकूला में प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि इस दौरान जिले की सभी लैब बंद रहेंगी।
लैब टेक्नॉलॉजिस्ट एसोसिएशन प्रधान जगत सिंह ने कहा कि सरकार बेवजह नए नियम थोप रही है। अब तक सभी लैब टेक्नीशियन अच्छी तरह से कार्य कर रहे थे। क्लीनिकल एस्टेबलिस्टमेंट एक्ट में बेसिक लैब पर एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्ति का नियम थोप दिया गया है। इससे लैब संचालकों पर असर पड़ेगा। साथ ही टेस्ट की फीस बढ़ेगी। जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। इसलिए ही इस नियम का विरोध किया जा रहा है। पहले से ही प्रदेश में एमबीबीएस डॉक्टर की कमी है। प्रदर्शन में उपप्रधान रविंद्र कुमार, बलवान सिंह, जनक राज, देविंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो : 33