मंडी में आए किसानों से भाकियू नेताओं ने की सब्जी न बेचने की अपील
मंडी में ग्राहक आए नाममात्र, कम दामों पर बेची किसानों ने सब्जी
हड़ताल के तीसरे दिन भी धरने पर बैठ किसानों ने की नारेबाजी, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर/रादौर। राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर देशभर में चल रही हडताल के तीसरे दिन किसान धरने पर बैठे रहे। वहीं किसानों ने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। भाकियू के सदस्यों ने हडताल के बावजूद सब्जी मंडी में सब्जी बेचने आए किसानों से अपील की कि वे 10 जून तक अपनी सब्जी लेकर मंडी में न आए। गांव में ही बैठकर अपनी सब्जियों को लागत मूल्य पर बेचे।
बॉक्स
ग्राहकों की संख्या कम होने पर कम दामों पर बेची सब्जी :
रविवार को आंदोलन के तीसरे दिन सब्जी मंडी में जहां सब्जी बेचने आए किसानों की संख्या कम रही, वही खरीददार भी नाममात्र रहे। जिससे सब्जी बेचने आए किसानो को ओने-पौने दामों पर सब्जी बेचने के लिए मजबूर होना पड़ा। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि अनाजमंडी में सब्जी बेचने आये किसानो और आढ़तियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस हर तरह से सब्जी आढ़तियों व किसानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है।
बॉक्स
आंदोलन बढ़ेगा तो शहर में दूध व सब्जी की सप्लाई होगी पूरी बंद :
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदयाना व ब्लॉक प्रधान कर्ण बुबका के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने रविवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। भाकियू जिला प्रधान संजू गुंदयाना ने कहा कि देशभर के किसान संगठनों के आह्वान पर गांव बंद को लेकर चल रहा आंदोलन बेहद कामयाब रहा है। उन्हें जितनी उम्मीद थी, उससे ज्यादा लोगों का समर्थन उन्हें मिला है। जैसे जैसे आंदोलन आगे बढेगा तो पुरी तरह से सब्जी, फल व दूध की सप्लाई पुरी तरह से शहरों में आनी बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वामी नांथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करे और किसानों का सारा कर्जा माफ करें। जब तक उनकी मांगे पुरी नहीं होगी। किसान अपना संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर रोशन, सुखविन्द्र, रमेश ढिल्लों, विक्रम, मोनू, करनैल, जोगिन्द्र गुंदयाना, धर्मपाल, सेवासिंह, अशोक, राजेश आदि मौजूद थे।
इनसर्ट
गांव-गांव जाकर की शहर में सब्जी व दूध न बेचने की अपील :
उधर, भाकियू रतनमान गुट के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर के नेतृत्व में किसान नेताओं ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर शहर में सब्जी व दूध न बेचने की अपील की। किसान नेताओं ने खेत में जाकर सब्जी उत्पादक किसानों से संपर्क कर उनसे आंदोलन में सहयोग मांगा। इसके अलावा दूध सप्लाई करने वाले दुधियों से अपील की गई है कि वे हडताल में उनका सहयोग करे।
फोटो : 30 से 32