फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उतरी आप, मंडी गेट पर प्रदर्शन कर फूंका सीएम खट्टर का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में उतरी आप, मंडी गेट पर प्रदर्शन कर फूंका सीएम खट्टर का पुतला
विज्ञापन

दादूपुर-नलवी नहर को सुचारु रखने व किसानों को अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा देने की रखी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
दादूपुर-नलवी नहर परियोजना को सुचारु रखने व किसानों को अधिग्रहित भूमि के उचित मुआवजे की मांग पर दो माह से धरने पर बैठे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। बुधवार को पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जिला सचिवालय के समक्ष अनाज मंडी गेट पर किसानों के साथ प्रदर्शन किया और सीएम खट्टर का पुतला फूंक सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता बुधवार सुबह 11 बजे पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी के नेतृत्व में अनाज मंडी गेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान जिला अध्यक्ष डॉ. राजेश सैनी ने संबोधित करते हुए कहा कि जब से केंद्र व हरियाणा में बीजेपी सरकार बनी है, तब से किसानों के साथ अन्याय हो रहा है और किसान आत्महत्याएं करने को मजबूर हैं। चार दिन पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश की जनता से झूठ बोला कि दादूपुर-नलवी नहर का जो मामला है वह किसानों ने उच्च न्यायालय में दायर किया हुआ है। खट्टर सरकार ने किसानों से झूठ बोला कि दादूपुर-नलवी नहर को डिनोटिफाइड करना और किसानों की जमीन का जो मुआवजा देना है, वह हाईकोर्ट में विचाराधीन है। जब किसान को इस बात का पता चला कि मुख्यमंत्री खट्टर ऐसा कह रहे हैं तो किसानों ने आरटीआई द्वारा जानकारी हासिल की, जिससे पता चला कि ऐसा मामला हाईकोर्ट में नहीं है और मुख्यमंत्री किसानों को बहका रहे हैं, ताकि किसान अपना धरना प्रदर्शन खत्म कर सकें। डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार दादूपुर-नलवी नहर का जो मामला है, उसे हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट से हार चुकी है और अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। न्यायालय पहले ही हरियाणा सरकार को फटकार लगा चुकी है कि जिन किसानों की जमीन दादूपुर नलवी नहर में आई हुई है, उनको ब्याज सहित उचित मुआवजा दिया जाए और नहर को चालू रखा जाए, लेकिन किसान विरोधी सरकार न तो कानून की मान रही है और न ही संविधान को मानने को तैयार है। सरकार उल्टा किसानों को परेशान कर रही है। धरनास्थल पर बैठे किसानों में से एक किसान की मौत भी हो चुकी है। जिल मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे देश में किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देगी और किसानों के साथ मिलकर प्रदेश सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में जाएगी। इस मौके पर अरविंद्र सिंह खालसा, धर्मपाल, गुरदयाल, नरेश, जयपाल, जयकिशन, रिषीपाल, सुभाष, शिवकुमार, पंकज, सीमा, रीटा, भीम, गुलजार, गुरदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें