फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी की मार से व्यवसायी बेहाल : सैलजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएसटी की मार से व्यवसायी बेहाल : सैलजा
विज्ञापन

यमुनानगर। राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने गुजरात में प्रचार की कमान संभाल ली है। पार्टी हाईकमान की ओर से उन्हें गुजरात चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर मैदान में उतारा है। जगाधरी के पूर्व कांग्रेस प्रधान दर्शनलाल खेड़ा ने बताया कि सैलजा ने नावसरी विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी भावनाबेन पटेल के लिए बुधवार को प्रचार किया। साथ ही महिलाओं के साथ सड़कों पर पैदल मार्च भी किया। इस दौरान सैलजा ने नोटबंदी व जीएसटी को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला। नावसरी में कांग्रेसी प्रत्याशी की जनसभा में कुमारी सैलजा ने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी की आड़ में केंद्र सरकार ने इंस्पेक्टरी राज स्थापित कर किसानों, मजदूर, छोटे दुकानदारों व कारोबारियों की रोजी रोटी पर डाका डालने का प्रयास किया है। पहले नोटबंदी के दौरान सौ से ज्यादा लोग लाइनों में दम तोड़ चुके हैं। अब जीएसटी की मार से व्यवसायी बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के जीएसटी में देशभर में केवल 12 फीसदी टैक्स लगाने की व्यवस्था थी। जबकि 45 प्रतिशत वस्तुओं को टैक्स के दायरे से बाहर रखा गया था। मोदी सरकार ने सात दरों वाले जीएसटी को लागू कर हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। आम जनता को भी जीएसटी के जरिए टैक्स के बोझ के नीचे दबा दिया गया। नहाने व कपडे़ धोने के साबुन, वाशिंग मशीन व फ्रिज खरीदने पर भी भारी भरकम टैक्स लगा दिया गया। इसी तरह बैंकों में पैसा जमा करने व निकालने पर भी लोगों की जेब काटी जा रही है। देश को डिजिटल इंडिया के सपने दिखाने वाले पीएम नरेंद्र मोदी ने इंटरनेट सेवाओं पर भी 28 फीसदी टैक्स ठोक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें