फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ी बंजारा के विकास के लिए स्पीकर ने की 11 लाख देने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
11 लाख से स्पीकर गढ़ी बंजारा का कराएंगे विकास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल 11 लाख रुपये से गांव गढ़ी बंजारा का विकास कराएंगे। स्पीकर ने यह घोषणा गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में की। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में तमाम लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अलका गर्ग ने इस दरम्यान महिलाओं का स्वागत भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि वह पहले भी गांव के विकास के लिए लगभग 42 लाख रुपये की ग्रांट दे चुके हैं और आगे भी गांव के विकास के लिए ग्रांट देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर रोक लगाई है। भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने कहा कि आज लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ रहा है। गढ़ी बंजारा शक्ति केंद्र प्रमुख राहुल गढ़ी और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमपाल ने चौधरी कंवरपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी और भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अलका गर्ग का स्वागत किया। स्पीकर चौधरी कंवरपाल ने गांव गढ़ी बंजारा की तरफ से भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अलका गर्ग को गांव में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर बैकवर्ड मोर्चा जिला महामंत्री अमित चौहान, शक्ति केंद्र प्रमुख राहुल गढ़ी, भाजपा छछरौली मंडल मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, राजेश कुमार, बैकवर्ड मोर्चा यमुनानगर मंडल सचिव सन्नी गौर, भाजपा नेता नरेश कुमार, भगवान दास, इंद्र गढ़ी, किरण, मायादेवी, गुलजारी, गुरदेवी, उषा, फूलवती, सुरेशो, कर्मचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें