फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वदेशी समान इस्तेमाल कर देश की अर्थव्यवस्था को करें मजबूत: डॉ अंकेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वदेशी को बढ़ावा दें, तभी देश मजबूत होगा: डॉ. अंकेश्वर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के सभागार में स्वदेशी जागरण मंच और हिंदी विभाग की ओर से स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर आयोजित हुआ। इसमें डीएवी कॉलेज साढौरा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंकेश्वर प्रकाश शर्मा और गुरु नानक खालसा कॉलेज के डॉ. उदयभान सिंह ने बतौर मुख्य वक्ता स्वदेशी का महत्व समझाया। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता और हिंदी विभाग की अध्यक्ष डॉ. विश्वप्रभा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

डॉ. अंकेश्वर ने कहा कि यदि हम विदेशी वस्तुओं से परहेज करेंगे और स्वदेशी को बढ़ावा देंगे, तभी हमारा देश विकास कर सकता है। सस्ता विदेशी समान खरीदकर आखिरकार हम देश में बेरोजगारी को बढ़ावा दे रहे हैं। चीन से व्यापार करने से भारत को लगातार घाटा हो रहा है। उन्होंने भारत की भौगोलिक स्थिति की जानकारी देते हुए अपनी सुरक्षा के लिए स्वदेशी प्रचार पर बल दिया। उन्होंने भारत की विदेश व्यापार की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वदेशी को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। डॉ. उदयभान ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी वस्तुओं का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना होगा। विदेशी सामान का प्रयोग करने से हम दूसरे देशों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, जो कि राष्ट्र हित में नहीं है। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. किरण शर्मा, डॉ. दीपिका घई और रवि नंदिनी ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें