मांगों को लेकर डीईईओ से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ
रादौर। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिले के प्राथमिक अध्यापकाें की अगुवाई में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी से उनके कार्यालय में मिला। अधिकारी ने संघ की मांगाें को सुना और उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। संघ ने वर्षों पुरानी जिला वरिष्ठता सूची बनाने की मांग उठाई। जिस पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि यह मांग 31 अक्टूबर तक पूरी कर दी जाएगी। नवनियुक्त शिक्षकों की वेतन संबंधी समस्या भी जल्द हल कर दी जाएगी। अध्यापकों के जीपीएफ एडवांस संबंधी कार्य एक सप्ताह व एसीपी संबंधी फार्म दो सप्ताह में निपटा दिए जाएंगे। कोई भी फार्म अनावश्यक रूप से लटकाया नहीं जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में रामेश्वर बापा जिला महासचिव, राकेश सैनी, जगजीतसिंह, ललित कांबोज, मनोज गुर्जर, यशपाल जगाधरी, शीशपाल राठी सढौरा, विनोद सैनी, मनोज प्रजापति, रामस्वरूप बापौली, सुरेन्द्रसिंह, नरेश कुमार, दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।