फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य को मिले सफाई कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय सफाई आयोग के सदस्य के समक्ष सफाई कर्मियों ने उठाई मांग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। नगर पालिका सफाई मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिमखाना क्लब में पहुंचे राष्ट्रीय सफाई आयोग के मेंबर स्वामी दयानंद महाराज को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। दयानंद महाराज ने कर्मियों को उनकी मांगों पर विचार कर आयोग के चेयरमैन के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नगरपालिका सफाई मजदूर यूनियन की ओर से दिए ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्रफल के आधार पर सफाई कर्मियों की भर्ती होनी चाहिए। नगर निगम में लगे अनुबंध सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाना चाहिए। साथ ही सफाई कर्मियों को 8.33 प्रतिशत बोनस की अदायगी होनी चाहिए।सफाई कर्मचारियों का पांच लाख रुपये मृत्यु होने पर अनुदान सहायता राशि देने का प्रावधान होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा व कर्मियों के लिए हाजिरी शेड बनाए जाने चाहिए। कर्मियों ने कहा कि कर्मचारियों को एक तारीख से वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें