फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद और पिया के दीदार के साथ खोला व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
चांद को अर्घ्य देकर मांगी पति की लंबी उम्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले में रविवार को करवाचौथ उल्लास के साथ मनाया गया। इसको लेकर दिनभर उपवास के बाद शाम को सुहागिनों ने पूजा-अर्चना की और पति की लंबी उम्र की कामना की। रात को चांद को अर्घ्य देकर और पिया के दीदार कर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत पूरा किया। इससे पूर्व बाजार में त्योहार को लेकर सुबह से देर शाम तक रौनक रही। सबसे अधिक भीड़ ब्यूटी पार्लर, चूड़ियों और शृंगार की दुकानों पर रही। सुहागिनों ने अलसुबह उठ कर सरगी का सेवन किया। शाम को महिलाओं ने टोलियों में बैठकर करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा की। जिसमें महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए प्रार्थना की। कुछ महिलाओं ने मंदिरों में जाकर मत्था टेका। ट्विन सिटी में महिला मंडलियों की ओर से भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

करवाचौथ पूजन में पतियों से हेल्मेट पहनने की अपील
यमुनानगर। संजय विहार कालोनी में समाजसेविका निधि जैन के आवास पर करवाचौथ का पूजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने हिस्सा लिया। पूजन की थीम एकदम अलग रखी गई, जो भी महिला कार्यक्रम में आई उसे गजरा पहनाकर स्वागत किया गया और जाते समय गुलाब का फूल भेंट किया गया। कॉलोनी की बाला त्यागी ने आई हुई महिलाओं को करवाचौथ की कथा का महत्व बताया। कार्यक्रम में मौजूद प्राची और वृद्धि ने बताया कि महिलाओं से अपील की गई है कि जब भी उनके पति दोपहिया वाहन पर निकले तो हेल्मेट जरूर पहने। यह उनके साथ परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। हादसा महिला या पुरुष नहीं देखता इसलिए दोनों को हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिए। मौके पर थाली बांटी गई। म्यूजिक गेम, बैंगल्स स्माइली व शॉपिंग गेम का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर महिलाओं ने गले मिलकर गिले शिकवे भी दूर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें