फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर नगर पालिका में पहली बार सदस्यों का चुनाव 24 को

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर नगर पालिका में पहली बार सदस्यों का चुनाव 24 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नवगठित नगर पालिका रादौर में 24 सितंबर को पहली बार वार्ड मेंबर के लिए चुनाव होगा। लंबे समय के बाद आखिरकार सरकार ने नगरपालिका रादौर के चुनाव कराने के लिए बुधवार को घोषणा कर दी। चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रादौर नगरपालिका के चुनाव 24 सितंबर रविवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होंगे। चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित किया जाएगा। नगरपालिका सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि रादौर नगरपालिका के 13 वार्डों के लिए 8 सितंबर से 13 सितंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। वहीं, 14 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 15 सितंबर तक नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 15 सितंबर की शाम को उम्मीदवार को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। इसके बाद 24 सितंबर रविवार को नगरपालिका रादौर का चुनाव होगा।
डेढ़ वर्ष पहले बनी थी नगरपालिका
नगरपालिका रादौर का गठन 9 फरवरी 2016 को सरकार की ओर से किया गया था। गठन के बाद नपा सचिव सुरेंद्र मलिक को बागडोर सौंपी गई थी। वहीं, एसडीएम रादौर को नगरपालिका रादौर का प्रशासक नियुक्त किया गया था। लंबे समय से रादौर के लोग नपा चुनाव कराने की सरकार से मांग कर रहे थे। बुधवार को जैसे ही चुनाव आयोग ने रादौर में 24 सितंबर को चुनाव कराने की घोषणा की तो स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। शहर निवासी संदीप कुमार, रामकुमार, दिनेश कुमार, सुशील कुमार, अनिल कुमार, रामनाथ आदि ने बताया कि नपा के चुनाव होने से स्थानीय लोगों को अपने जनप्रतिनिधि मिल सकेंगे। जो उनकी आवाज को नपा में बुलंद कर सकेंगे और शहर के विकास को लेकर योजनाएं बना सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा चुनाव की घोषणा से राजनीति गरमाई
नगरपालिका रादौर के चुनावों की घोषणा के साथ ही राजनीति के गलियारे में हलचल बढ़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सत्तारूढ़ भाजपा नपा के सभी 13 वार्डों में अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारकर चेयरमैन पद पर कब्जा करने की योजना बना चुकी है। भाजपा सभी वार्डों में अपने मजबूत उम्मीदवार उतारने जा रही है। स्थानीय विधायक श्यामसिंह राणा के नेतृत्व में नपा के चुनावों में भाजपा उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। वहीं, रादौर में टुकड़ों में बंटी कांग्रेस से जुड़े नेता और कार्यकर्ता भी नपा चुनावों को लेकर सक्रिय हो गए हैं। जबकि इनेलो अभी स्थानीय चुनावों को लेकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार नपा चुनावों में अंदर खाने कांग्रेस और इनेलो आपस में गठजोड़ कर भाजपा उम्मीदवारों को पटकनी देने की फिराक में है। इधर, चुनाव की घोषणा होते ही चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों ने गुप्त बैठकें करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें