फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक प्रदेश में 15.5 लाख श्रमिकों व 16500 युवाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन: सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौ बेड का बनेगा जगाधरी का ईएसआई अस्पताल, केंद्र ने प्रस्ताव किया मंजूर: सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को अपनी उपलब्धियां गिनाईं। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस जगाधरी में प्रेसवार्ता में बताया कि श्रम विभाग की ओर से प्रदेश में 15.5 लाख श्रमिकों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया गया है। वहीं रोजगार विभाग की ओर से युवा पोर्टल पर 16500 पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। पोस्ट ग्रेजुएट और स्नातक युवाओं को सौ घंटों का काम दिया जा रहा है। वहीं, श्रमिकों के लिए ईएसआई अस्पताल जगाधरी को सौ बेड का बनाने की मांग को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर ली है, जिसका कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। यमुनानगर पहुंचे राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि ढाई साल में सीएम मनोहरलाल के कार्यकाल में जितना सड़कों का विस्तार हुआ है, उतना विस्तार अब तक किसी सरकार में नहीं हुआ था। सरकार के प्रयास से प्रदेश में 14 नेशनल हाईवे पर काम चल रहा है। यूपी की सहारनपुर सीमा से पंचकूला तक बनाए जा रहे नेशनल हाईवे का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां पर अवैध खनन हो रहा है, उसकी जांच कराकर सख्ती से रोका जाएगा। श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री ने बताया कि भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की प्राकृतिक मृत्यु पर दी जानी वाली सहायता राशि को एक लाख से बढ़ाकर दो लाख रुपये किया गया है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर पंजीकृत श्रमिक को पांच लाख रुपये और गैर पंजीकृत श्रमिक को 2.5 लाख रुपये की सहायता देने का प्रावधान किया है। इतना ही नहीं कार्य के दौरान किसी दुर्घटना से श्रमिकों को अपंगता के आधार पर दी जाने वाली एक से दो लाख रुपये की सहायता राशि को बढ़ाकर अब 1.5 से तीन लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त श्रमिकों को पहले दी जाने वाली अपंगता पेंशन को दस गुना बढ़ाकर 300 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति मास किया गया है।
विज्ञापन

पंजीकृत मजदूरों के बनाए जाएंगे स्मार्ट कार्ड: राज्यमंत्री सैनी ने कहा कि पंजीकृत मजदूरों को सभी सुविधाएं आसानी से पहुंचाने के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही श्रमिकों की सुविधा के लिए कन्यादान योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि को शादी से न्यूनतम तीन दिन से पहले देना सुनिश्चित किया जाएगा। मौके पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, जिला महामंत्री राजेश सपरा, जिला मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, बांके अरोड़ा, अशोक मेहंदीरत्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें