फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रादौर वासियों को एक महीने में मिलेगा नया बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
‘एक महीने में बस स्टैंड के तैयार होने की संभावना’
विज्ञापन

रादौर। रादौर में लगभग डेढ करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा बस स्टैंड एक महीने में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद रादौर के लोगों को वर्षों बाद नियमित रूप से बस स्टैंड मिल सकेगा। बस स्टैंड का निर्माण कर रहे ठेकेदार राजेंद्र सिंह ढांडा ने बताया कि रादौर में इस समय कोई बस स्टैंड नहीं है। बसें सड़क पर रुकती हैं। इससे लोगों को दिक्कत होती है। उनकी कंपनी की ओर से लगभग एक एकड़ में बनाया जा रहा नया बस स्टैंड एक महीने में तैयार हो जाएगा। नए बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए दुकानें बनाई गईं हैं। वहीं, यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। विधायक रादौर श्याम सिंह राणा ने कहा कि रादौर के लोग लंबे समय से बस स्टैंड बनाए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें