फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने जूस पिला कर तुड़वाया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने जूस पिला कर तुड़वाया अनशन
विज्ञापन

साढौरा। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों की नियुक्ति के लिए कस्बा निवासी राजन अरोड़ा की ओर से किए गए आमरण अनशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों के धरना प्रदर्शन के बाद अब दो चिकित्सकों की नियुक्ति के आदेश दे दिए गए हैं। सीएमओ डा.राजेन्द्र प्रसाद ने धरना स्थल पहुंच कर अस्पताल में दो चिकित्सकों की नियुक्ति के बारे में लिखित आदेश दिया। इसके बाद सीएमओ ने आमरण अनशन पर बैठे राजन अरोड़ा को जूस पिला कर उनका अनशन तुड़वाया। इस बीच राजन अरोड़ा ने चेताया की यदि अस्पताल में चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति न हुई तो फिर से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के प्रधान दिलावर हुसैन, कुलविंद्र चड्ढा, जिप वाइस चेयरमैन अनिल संधू, इनेलो महिला हलका प्रधान सुषमा चौधरी एवं हक की आवाज संगठन के संयोजक कुलवंत सैनी ने सीएमओ राजेंद्र प्रसाद को अस्पताल में मरीजों को आ रही तमाम समस्याओं से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एक डिस्पेंसरी बन कर रह गया है। जिसके कारण गरीब लोग इलाज से वंचित हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मरीजों के लिए कोई भी सुविधा आदि नहीं है। सीएमओ ने कहा कि वे जल्द से जल्द अस्पताल में रोगियों के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाओं का इंतजाम करेंगे। नरेश बक्शी, समाज सेवी मंगत राम सैनी, ओम प्रकाश, सचदेव चुघ, पवन बक्शी एवं मनोज जंगी आदि ने भी सीएमओ को अस्पताल में आ रही दिक्कतों की जानकारी दी। सीएमओ से आश्वासन पाकर राजन अरोड़ा ने अनशन तोड़ा एवं संगठनों के सदस्यों ने धरना समाप्त किया। सीएमओ ने अस्पताल का दौरा करके समस्याओं का भी जायजा लिया। इस मौके एसएमओ राजेश नागर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप गुर्जर, ब्लाक समिति चेयरमैन सही राम, ब्लाक समिति सदस्य सुजाता, राजेश सैनी, रवि नागरा, अनिल नाहर, मनोज जंगी, पवन कुमार, राहुल मोनू, मनजीत नरवाल, भारत, मनोज कालड़ा, प्रभजोत सिंह, विनोद सभापुर, विनोद सैनी एवं पियूष छिब्बर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें