फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: धूल से खराब हो रहे विद्यार्थियों से लिए 1500 टैबलेट

Sun, 22 Dec 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। ई-अधिगम योजना के तहत विद्यार्थियों को दिए गए टैबलेट में से 1500 डिब्बा बन कर रह गए। जिले के विद्यार्थियों को दिए 1500 खराब हो चुके हैं और यह ठीक नहीं करवाए जा रहे हैं। चूंकि इनकी वारंटी समाप्त हो गई है। वारंटी समाप्त होने के बाद टैबलेट ठीक करवाने के लिए रुपये लगेंगे। वहीं, निदेशालय की ओर से टैबलेट ठीक करवाने को लेकर किसी प्रकार के निर्देश नहीं दिए गए हैं। ऐसे में करीब छह महीने से यह टैबलेट डाइट तेजली के स्टोर में धूल फांक रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिन विद्यार्थियों के टैबलेट खराब हुए हैं, उन्हें बदलकर दूसरे दिए गए हैं। चूंकि इस बार जिला विभाग के पास टैबलेट अतिरिक्त पड़े थे। परंतु अब अतिरिक्त टैबलेट भी नहीं बचे हैं, यदि अब किसी विद्यार्थी के टैबलेट में दिक्कत आती है तो उसे सत्र बिना टैबलेट के निकालना होगा। चूंकि विभाग के पास अब देने के लिए अतिरिक्त टैबलेट नहीं हैं। वहीं, जिला विभाग व नोडल अधिकार की ओर से निदेशालय को टैबलेट ठीक करवाने को लेकर पत्र भेजा गया है।
परंतु अभी तक इस बारे में किसी प्रकार के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह टैबलेट मुख्यालय भेजे जाएंगे। वहां से यह सर्विस सेंटर या कंपनी के पास भेजे जाएंगे। बता दें कि इस दौरान जिले के दसवीं से 12वीं के 24092 विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन




साॅफ्टवेयर और मदरबोर्ड की दिक्कत

अधिकांश खराब टैबलेट में सॉफ्टवेयर व मदरबोर्ड की दिक्कत है। करीब 900 टैबलेट ऐसे हैं जिसमें साॅफ्टवेयर एरर आ रहा है। जिस कारण इसे ऑपरेट नहीं किया जा रहा है। इसमें शिक्षा विभाग का एप काम नहीं कर रहा है। वहीं, कई में मदरबोर्ड की दिक्कत के कारण यह ऑन ही नहीं हो रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थी इन टैबलेट का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। विभाग ने विद्यार्थियों से खराब टैब लेकर सही टैबलेट दे दिए हैं। खराब डाइट तेजली में जमा करवा दिए गए हैं।



सिक्योरिटी लॉक टूटे टैबलेट खराब

शिक्षा विभाग के खराब टैबलेट में 85 प्रतिशत वह टैबलेट हैं जिनके सिक्योरिटी लॉक विद्यार्थियों ने खुलवा लिए थे। टैबलेट में यू-ट्यूब, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया एप चलाने के लिए जिले के कई विद्यार्थियों ने इसके सिक्योरिटी फीचर क्रैक करवा लिए थे। सिक्योरिटी फीचर क्रैक टैबलेट ज्यादा खराब हुए हैं।

-

वर्जन

विद्यार्थियों को दिए करीब 1500 टैबलेट खराब हो गए हैं। जो विद्यार्थियों से लेकर डाइट तेजली में रखवा दिए गए हैं। सभी टैबलेट की वारंटी समाप्त हो गई है। इसके लिए मुख्यालय को पत्र लिखा गया है। परंतु अभी तक इस संबंधी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन


कर्णवीर सिंह राठी, जिला गणित विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें