फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग की टीममेन स्क्रीनिंग प्लांट व स्टोन क्रशरों पर दी दबिश

Sat, 21 Dec 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। सीएम फ्लाइंग की टीम ने लाकड़मय क्षेत्र में स्थित स्क्रीनिंग प्लांट व स्टोन क्रशरों पर शुक्रवार सुबह दबिश दी। इस दौरान उन्हें स्टोन क्रशरों पर भारी मात्रा में तैयार माल का स्टॉक मिला है जबकि खनन पर पाबंदी लगाई गई है।
विज्ञापन

टीम में शामिल इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, हितेंद्र गौतम, परविंदर, वीरेंद्र कुमार आदि ने वीरवार सुबह लक्कड़ में स्थित सूर्य स्क्रीनिंग प्लांट, बाबा बालक नाथ स्टोन क्रेशर, सालासर स्टोन क्रशर आदि इकाइयों पर पड़े तैयार माल के कागजात की जांच की। इस मौके पर खनन विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सुखविंदर सिंह ने बताया कि तैयार माल की पैमाइश की गई है। स्क्रीनिंग प्लांट व स्टोन क्रशरों के एमडीएल की भी जांच की गई है। खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। टीम को जांच में भारी मात्रा में रेत व बजरी के ढेर लगे मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें