फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आवासीय फुटबॉल अकादमी के ट्रायल में पहुंचे 15 खिलाड़ी

Sun, 19 Jul 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
तेजली खेल परिसर में ट्रायल के लिए पहुंचे ​​खिलाड़ी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। तेजली खेल परिसर में फुटबॉल आवासीय अकादमी में भर्ती ट्रायल में कम खिलाड़ी पहुंचे। विभाग की ओर से कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया जाना था और इसके लिए जिलेभर से सिर्फ 15 ही खिलाड़ी पहुंचे। चयनित खिलाड़ियों की रिपोर्ट दिन दिन बाद आएगी। इसके स्पष्ट हो पाएगी कि अकादमी की कितनी सीटें खाली रह गई हैं।
अकादमी की सीटें खाली रहने पर विभाग को दोबारा से ट्रायल लेने होंगे। इससे विभाग की परेशानी बढ़ गई है। ट्रायल में पांच नियमित व दस आरक्षित कुल 15 खिलाड़ी चयनित करने हैं। कम खिलाड़ियों के न आने से विभाग के सामने समस्या खड़ी हो गई है। खिलाड़ियों के न पहुंचने का कारण स्कूल समय में ट्रायल कराना माना जा रहा है। यदि ट्रायल रविवार को होते तो खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होने की संभावना थी।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया फुटबॉल कोच भूपिंद्र सिंह के नेतृत्व में करवाई गई। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा व तकनीक का प्रदर्शन किया। विभाग के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की तकनीक व प्रतिभा का अवलोकन किया। इसके बाद चयन समिति की ओर से खिलाड़ियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

भूपिंद्र सिंह ने बताया कि कम खिलाड़ियों के आने के कारण चयन प्रक्रिया प्रभावित हुई है। रिपोर्ट आने के बाद रिक्त सीटों की जानकारी मिल सकेगी, इसके बाद आवश्यकता हुई तो दोबारा ट्रायल लिए जाएंगे। जिला खेल अधिकारी शिल्पा गुप्ता ने बताया कि फुटबॉल ट्रायल पूरे हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद चयनित खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा। दोबारा ट्रायल के निर्देश निदेशालय से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें