फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए युवक को विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 15 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव हरनौली निवासी धर्मवीर को विदेश भेजने के नाम पर तीन लोगों ने उससे 15 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव हरनौली निवासी अर्जुन सिंह ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने बेटे धर्मवीर को पढ़ाई पूरी होने के बाद रोजगार के लिए विदेश भेजना चाहता था। इस दौरान उसे अपने दोस्त के माध्यम से पता चला कि गांव सलेमपुर बांगर निवासी मोहित उर्फ टिंकू युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। वह अपने दोस्त को साथ लेकर मोहित से मिलने के लिए चले गए। आरोपी ने उसके लड़के को विदेश भेजने का आश्वासन दिया और 15 लाख रुपये का खर्च आने की बात कही।
अर्जुन ने बताया कि 15 नवंबर 2021 को आरोपी उनके घर आया और उसके लड़के के सभी दस्तावेज व दो लाख रुपये देने को कहा। उसने आरोपी को अपने लड़के के सभी दस्तावेज व दो लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने जल्द ही उसके लड़के को विदेश भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान आरोपी ने अलग-अलग तिथियों में उससे 15 लाख रुपये ले लिए। आरोपी ने जल्द टिकट व वीजा दिलाकर विदेश भेजने का आश्वासन दिया। मगर इसके बाद भी आरोपी ने उसके लड़के को विदेश नहीं भेजा। जब वह आरोपी से मिलने के लिए उनके घर गए तो उन्हें वहां पर उसका पिता कर्मजीत व मां बबली मिली। उन्होंने उसे जल्द ही उनके पैसे लौटाने का आश्वासन दिया। मगर बाद में आरोपियों ने पैसे लौटाने से मना कर दिया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंद का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी मोहित उर्फ टिंकू है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें