फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर होस्टेज की नौकरी दिलवाने के नाम पर 15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/ छछरौली। एयर होस्टेज की नौकरी दिलवाने के नाम पर दंपती ने छछरौली निवासी छवि से 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोप मिस चंडीगढ़ रही जगजीत कौर व उसके पति पर है। युवती की शिकायत पर थाना छछलौली पुलिस ने आरोपी दंपती पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
छछरौली निवासी छवि ने पुलिस को दीहई शिकायत में बताया कि वह बीए पास है और जालंधर फ्रेस फिन इंस्टीट्यूट से एयर होस्टेज का डिप्लोमा किया है। पढ़ाई के बाद से वह एयर होस्टेज की नौकरी की तलाश में थी। इसी बीच उसकी जान पहचान सोशल मीडिया पर दिल्ली के अशोक नगर निवासी जगजीत कौर उर्फ जश्न कपूर के साथ हुई। आरोपी जगजीत कौर मिस चंडीगढ चुनी गई थी। इसके बाद उसने दिल्ली के अशोक नगर निवासी सुनील के साथ शादी कर ली थी।
विज्ञापन

तब आरोपी जगजीत कौर ने उसे कहा था कि आप एयर होस्टेस की नौकरी के लिए बिल्कुल योग्य हो। आरोपी ने उसे बताया था कि उसके पति के अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस में अच्छे संबंध हैं। वह उसे अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस में एयर होस्टेज की नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद उसने यह बात अपने भाई आशीष को बताई। आरोपी की बातों में आकर उसने आरोपी से फोन पर संपर्क किया।
इसके बाद आरोपियों ने उसे दिल्ली बुलाया। दिसंबर 2011 में आरोपी उसे दिलशाद गार्डन दिल्ली में मिले। तब आरोपियों ने उसकी नौकरी यूके की मोनार्च एयर लाइंस में लगवाने की एवज पर 15 लाख रुपये की मांग की। आरोपियों की बातों में आकर वे उन्हें 15 लाख रुपये देने को तैयार हो गए। अप्रैल 2012 तक उन्होंने आरोपियों को पासपोर्ट, शिक्षा प्रमाण पत्र और 15 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन

काफी समय बीतने पर भी उनके पास कोई ज्वाइनिंग लेटर या फोन नहीं आया। जब उन्होंने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों का नंबर बंद मिला। जब वे दिल्ली गए तो वहां से आरोपियों ने अपना घर भी बदल लिया। परेशान होकर उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसाजी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें