फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कपड़ा व्यापारी से 15 लाख ठगे, आढ़ती पर केस

Tue, 13 May 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरस्वती नगर। भतीजे को अमेरिका भेजने के नाम पर कपड़ा व्यापारी सरस्वती नगर निवासी जसपाल सिंह से 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोप सरस्वती नगर अनाज मंडी के आढ़ती हाकम सिंह पर लगा है। छप्पर थाना पुलिस ने आरोपी आढ़ती पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
सरस्वती नगर निवासी जसपाल सिंह ने बताया उसकी की दुकान है। उसकी गुंदियाना निवासी हाकम सिंह से अच्छी पहचान है। आरोपी हाकम सिंह की सरस्वती नगर अनाज मंडी में मैसर्ज शिव गौरक्ष ट्रेडिंग कंपनी के नाम से आढ़ती की दुकान है। दिसम्बर 2023 में आरोपी हाकम सिंह ने कहा कि उसका बेटा अमेरिका में रहता है।कोई जानकार अमेरिका जाना चाहता है तो वह अपने बेटे के माध्यम से भिजवा देगा।
विज्ञापन

तब उसने आरोपी से अपने भजीते इस्तमीत को अमेरिका भिजवाने की बात की। इसके लिए उसने 28 लाख रुपये खर्च आने की बात कही। जिसमें 15 लाख रुपये पहले और बाकी 13 लाख रुपये उसके भतीजे के अमेरिका पहुंचने के बाद देने तय हुए। आरोपी हाकम सिंह के कहने पर 10 अप्रैल 2024 को उसने 15 लाख नकद व भतीजे का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज उसकी दुकान पर जाकर दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी ने जनवरी तक टरकाता ही रहा। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम, पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मांगे तो हाकम सिंह ने जान से मारने व झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। उसने पुलिस अधीक्षक को इसकी शिकायत दी। जिसके बाद मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी, जिनकी रिपोर्ट आने के बाद थाना छप्पर पुलिस ने हाकम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। छप्पर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें