जठलाना। यमुना नदी के घाट नंबर-13 पर बने मंदिर के पुजारी लक्ष्मण गिरी पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। इसमें लक्ष्मण गिरी घायल हो गए। आरोप है कि युवक मंदिर से नकदी व मूर्ति भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। एमटी करहेड़ा निवासी लक्ष्मण गिरी ने बताया कि वह घाट नंबर-13 पर बने मंदिर में पुजारी हैं। वह मंदिर में ही रहते हैं। रात में जब मंदिर में मौजूद थे तो तीन युवक बाइक पर आए। तीनों युवकों ने आते ही उनसे मारपीट शुरू कर दी। इसमें डंडे से भी हमला किया। युवक मंदिर में रखे 60 हजार रुपये व मूर्ति उठा ले गए। संवाद