फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों की वजह से निगम कमीश्रर हुए शर्मसार

विज्ञापन
विज्ञापन
कागजों में पूरा विकास था, बरसात ने पोल खोली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। विधायक संग निरीक्षण करने नगर निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा डेयरी कांपलेक्स पहुंचे तो अफसरों का झूठ पकड़ में आ गया। वहां व्यवस्था बदहाल दिखी। इस पर कमिश्नर का पारा भी चढ़ गया, अफसरों को जमकर फटकार लगाई। वहीं दड़बा के हालात से उन्हें शर्मसार भी होना पड़ा। खफा कमिश्नर ने औरंगाबाद और रायपुर डेयरी कांपलेक्स के निरीक्षण का कार्यक्रम भी रद्द कर दिया। विधायक को बताया कि, उन्हें जानकारी दी गई थी कि महज 70 फीट गली और नाली छोड़कर सारे काम पूरे हो जाने की जानकारी दी गई थी।
दरअसल, शहर से डेयरियों को बाहर करने के लिए डेयरी संचालकों को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। इसको लेकर बुधवार को विधायक के साथ कमिश्नर दड़बा डेयरी कांपलेक्स पहुंचे थे। यहां विकास कार्य अधूरे मिले और सारी व्यवस्था बदहाल दिखी।
विज्ञापन

इससे नाराज कमिश्नर ने विधायक के सामने ही दड़बे में काम करवाने वाले कांट्रैक्टर को फोन कर वहां आने को कहा, लेकिन वह मौके पर नहीं आया।
कार्य पूरे होने तक शिफ्ट करने के लिए नहीं करेंगे मजबूर
कांट्रैक्टर के मौके पर न आने से नाराज विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कमिश्नर से कहा कि, इस पर फौरन कार्रवाई करें। इधर, कमिश्नर ने डेयरी संचालकों को आश्वासन दिया कि जब तक यहां निगम की ओर से करवाए जाने वाले विकास कार्य पूरे नहीं हो जाते, तब तक उन्हें यहां डेयरी शिफ्ट करने को मजबूर नहीं किया जाएगा। डेयरी एसोसिएशन के प्रधान बेअंत भाटिया ने कहा कि यदि निगम 90-90 प्रतिशत विकास कार्य भी पूरे करवा देगा तो वे अपनी डेयरियां यहां ले आएंगे।
कमिश्नर ने चार महीने पहले दौरा कर विकास कार्य पूरे करने के दिए थे निर्देश
करीब चार महीने पहले कमिश्नर ने दड़बा कांपलेक्स का दौरा किया था। उस समय वहां सड़कों, जल निकासी, सीवरेज, पेयजल, डिस्पेंसरी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव था। इस दौरे के बाद अफसरों को दड़बा में जल्द विकास कार्य करवाने के निर्देश दिए थे। इसके टेंडर होने के बाद काम भी शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन

मौके का हालात देखने की गुजारिश की थी : प्रधान
डेयरी एसोसिएशन के प्रधान बेअंत भाटिया ने बताया कि दड़बा कांपलेक्स में 265 डेयरियों के प्लाट हैं। कांपलेक्स बनने के बाद यहां करीब 125 डेयरियां शिफ्ट हो गईं थीं। लेकिन कांपलेक्स की गलियां कच्ची होने, सीवरेज व चारदीवारी न होने व डेयरी के लिए जरूरी अन्य सुविधाएं न होने से 60-70 डेयरियां वापस शहर में चली गईं। प्रधान ने बताया कि नगर निगम की ओर से कुछ दिन पहले उन्हें नोटिस दिए गए थे, जिसमें शहर में चल रही उनकी डेयरियों को एक सप्ताह के भीतर कांपलेक्स में डेयरियां शिफ्ट करने का अल्टीमेटम दिया गया था। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही गई थी। इस पर उन्होंने निगम कमिश्नर से मिलकर मौके पर आकर हालात देखने की गुजारिश की गई थी। बुधवार को डेयरी संचालकों ने विधायक घनश्यामदास अरोड़ा को भी मौके पर आने के लिए राजी कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें