फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मास्क मिले 13 दुकानदारों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी और कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से बचाव और कोविड 19 नियमों की पालन को लेकर शनिवार को नगर निगम की टीम ने शहर के बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क मिले 13 दुकानदारों का चालान किया गया। पांच दिन में नगर निगम द्वारा कुल 81 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन की टीम ने सबसे पहले जगाधरी वर्कशॉप रोड पर पहुंची। टीम ने यहां शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक दुकानदारों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया। टीम ने जगाधरी वर्कशॉप रोड के अलावा मीरा बाई बाजार व कैंप बाजार में भी कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया और दुकानदारों को अच्छे ढंग से मास्क पहनकर दुकानदारी करने की सलाह दी। निगम की टीम को इस दौरान 13 दुकानदार बिना मास्क व्यवसाय करते हुए मिले। जिनके मौके पर ही चालान कर उनसे जुर्माना राशि वसूली गई। इस दौरान प्रत्येक दुकानदार से 500-500 रुपये जुर्माना राशि वसूली गई।
मुख्य सफाई निरीक्षक ने सभी दुकानदारों को वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने, नियमित रूप से मास्क पहनने, सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि कोरोना वायरस व नए वैरियंट ओमिक्रॉन से बचने के लिए लोग नियमित रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। हाथों को सैनिटाइज करने रहें। सोशल डिस्टेंस में रहे। इसके अलावा सरकार द्वारा जो गाइडलाइन आती है। उसका पालन करें। जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई है। वे इन्हें तुरंत लगवाए। बिना कारण घर से बाहर न निकले। टीम में पुलिस विभाग से सहायक उप निरीक्षक यूनिस अली, सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, सफाई निरीक्षक बिट्टू सिंह, सहायक सफाई निरीक्षक सतबीर, सहायक सफाई निरीक्षक कृष्ण राणा व राकेश को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें