फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से लौट रही 12 वीं कक्षा की छात्रा को ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचला, मौत

विज्ञापन
12th class student returning from school was crushed by a brick-laden tractor trolley, killed - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
यमुनानगर। स्कूल से छुट्टी कर साइकिल पर घर लौट रही 12वीं कक्षा की छात्रा को ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा जगाधरी के रक्षक विहार चौक पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। उस समय छात्रा बिलासपुर रोड से अंबाला रोड की तरफ मुड़ रही थी, वहीं ट्रैक्टर ट्राली अंबाला रोड से बिलासपुर रोड की तरफ मुड़ रही थी, जैसे ही छात्र चौक के बीच पहुंची तो ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक होने पर हादसा हो गया। जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर में ब्रेक बहुत कम थे। हादसे के बाद छात्रा के गांव तेली माजरा में मातम छा गया। स्कूल स्टाफ ने भी मौके पर पहुंच शोक जताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तेली माजरा निवासी बासत अली ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई रहमदीन के पास तीन बच्चे हैं। सबसे छोटी लड़की शबनम (18) श्रीनगर कॉलोनी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार दोपहर को वह स्कूल से छुट्टी करके साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी। वह साइकिल पर सिविल अस्पताल जगाधरी रोड से होते हुए बिलासपुर रोड पर पहुंची। रक्षक विहार नाके पर बिलासपुर रोड से जब वह अंबाला रोड की तरफ मुड़ने लगी तो उसी समय अंबाला रोड से बिलासपुर रोड की तरफ ईंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से मुड़ी। आरोप है कि चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रैक्टर ट्राली चलाते हुए सीधी टक्कर उसकी भतीजी शबनम की साइकिल में मार दी। टक्कर लगने से उसकी भतीजी साइकिल समेत सड़क पर गिर गई। ट्रैक्टर ट्राली के पहिये शबनम को कुचलते हुए निकल गए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ने कुछ दूरी पर जाकर ट्रैक्टर रोक लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक मौका देख वहां से फरार हो गया।
नाके पर तैनात रहती है पुलिस, फिर भी यातायात सिग्नल का नहीं होता पालन
कहने को चौक पर तीन तरफ यातायात सिग्नल लगाए हुए है। चौक से अंबाला से जगाधरी, जगाधरी से अंबाला व बिलासपुर और बिलासपुर रोड से जगाधरी व अंबाला की तरफ जाने के लिए सिग्नल लगाए हुए है। चौक पर ही रक्षक विहार नाका बनाया गया है। जहां पर पुलिस तैनात रहती है। बावजूद इसके चौक पर लगाए यातायात सिग्नल पर रेड लाइट होने पर भी कोई नहीं रुकता। सिग्नल रेड हो या ग्रीन तीनों मार्गों पर वाहन लगातार चलते रहते हैं। चौक पर हादसा होने का यह भी एक कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

ब्रेक थे कम, कुचलने के बाद भी काफी दूर जाकर रुकी ट्रैक्टर-ट्राली
रक्षक विहार चौक पर हुए हादसे में ट्रैक्टर ट्राली छात्रा को कुचलते हुए काफी दूर जाकर रुकी। हादसे की सूचना पर शहर जगाधरी प्रभारी सुभाष चंद्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू की। मौके पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर जब जांच की गई तो पाया कि ट्रैक्टर में ब्रेक बहुत कम थे। जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद पीड़ित परिवार और स्कूल स्टाफ ने घटनास्थल पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
रक्षक विहार चौक पर हादसे में हुई छात्रा की मौत के मामले में आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्जकर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
विज्ञापन

- सुभाष चंद, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें