फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में 1.24 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Tue, 04 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने विभिन्न वार्डाें में 1.24 करोड रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इनमें विभिन्न गलियों का निर्माण, पानी निकासी के लिए अंडरग्राउंड नालियों व स्टॉर्म वाटर लाइन डालने के कार्य किए जाएंगे। इन विकास कार्याें के लिए नगर निगम ने निविदाएं जारी की है। काम आंवटित होते ही कॉलोनियों में विकास कार्य कराने का काम शुरू किया जाएगा।
मेयर सुमन बहमनी ने बताया 16.07 लाख रुपये की लागत से वार्ड 10 की गांधी मार्केट में एनके ज्वैलर्स से गुलाटी फुटवियर तक, विश्वकर्मा मोहल्ला में रमेश एडवोकेट के घर से भारत कम्युनिकेशन तक व कौशल शर्मा के घर से रमेश एडवोकेट के घर तक पक्की गली का निर्माण व अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। सिटी सेंटर रोड पर गुप्ता ट्रेडिंग से श्रीराम ट्रेडर्स तक आरसीसी बॉक्स नाले का पक्का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड 21 में 16.07 लाख की लागत से बैंक कॉलोनी में संदीप नाथ के घर से धर्मपाल के घर वाली गली तक स्टॉर्म वाटर लाइन डालने व पक्की गली का निर्माण होगा। वहीं, 62.07 लाख की लागत से नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। इससे निगम क्षेत्र में शौचालयों की समस्या का समाधान होगा।
बाजारों में शौचालयों के निर्माण का प्रस्ताव हाल ही में नगर निगम सदन की बैठक में पास हुआ था। बैठक में पांच नए सार्वजनिक शौचालय बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ था। जिनमें पुरुषों व महिलाओं के लिए अलग अलग शौचालय होंगे। संबंधित सफाई निरीक्षक इनकी देखरेख करेंगे। शौचालयों का निर्माण होने से बाजारों में आने वाले नागरिकों, दुकानदारों व महिलाओं की परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन

मेयर बहमनी ने बताया कि तीनों विकास कार्याें की ऑनलाइन निविदाएं जारी की गई हैं। इच्छुक एजेंसियां आवेदन कर सकती हैं। काम आवंटित होते ही तीनों विकास कार्य कराए जाएंगे। ये विकास कार्य होने से निगम क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ होगा। शहर में पानी निकासी को नालियां, पक्की सड़कें, पक्की गलियों, सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वाटर ड्रेन, भूमिगत पाइप लाइन, सुंदर पार्क, स्ट्रीट लाइट, सामुदायिक केंद्र, धर्मशाला व अन्य विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें