फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 12 फरियादियों ने लगाई गुहार, समस्या का समाधान कराओ सरकार

Fri, 03 Apr 2026 03:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
टिंकू अरोड़ा
विज्ञापन
यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में वीरवार सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में लोग अपनी-अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे, लेकिन कई फरियादियों के चेहरों पर लंबे समय से चली आ रही परेशानियों की झलक साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

शिविर में पाया कि अधिकतर लोग पहले भी संबंधित विभागों के चक्कर काट चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं मिलने पर यहां पहुंचे थे। शिविर में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें बिजली के खंभे गिरने से नुकसान, गंदगी के ढेर, प्राइवेट स्कूलों द्वारा जबरन किताबें बेचने, लाडली योजना की किश्त, गैस कनेक्शन, डिपो होल्डर बदलने, परिवार पहचान पत्र में त्रुटियां और सीवरेज सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। इस दौरान शिविर में 12 फरियादियों ने अधिकारियों के माध्यम से सरकार से गुहार लगाई कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द कराया जाए। समस्याओं के समाधान के लिए वे काफी दिन से विभागों के चक्कर काट रहे हैं। उपायुक्त कार्यालय के अधीक्षक अतुल शर्मा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिविर में आई शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी न बरती जाए। प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने बताया कि जिले में नियमित रूप से सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निपटान सुनिश्चित करें। संवाद

टिंकू अरोड़ा

टिंकू अरोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें