फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रियल एस्टेट कंपनी पर 11 हजार का जुर्माना

Fri, 28 Feb 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रोफेसर कॉलोनी के कमल चौधरी ने फतेहगढ़ साहिब में शोरूम खरीदने के लिए रियल एस्टेट कंपनी को करीब 10 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। उन्हें साइट पर किसी प्रकार का निर्माण शुरू किया गया। कमल चौधरी की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने रियल एस्टेट कंपनी नेचर हाइटस इंफ्रा लिमिटेड पर 11 हजार रुपये जुर्माना किया है।
इसके अलावा उपभोक्ता की ओर से दिए गए 10,53,000 रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। भुगतान में देरी करने पर नेचर हाइटस इंफ्रा लिमिटेड पर 9 प्रतिशत वार्षिक की दर से ब्याज भी देना होगा। कमल चौधरी ने वर्ष 2013 में रियल एस्टेट कंपनी नेचर हाइटस इंफ्रा लिमिटेड कंपनी के जगाधरी स्थित ऑफिस के सेल्स एग्जीक्यूटिव के जरिए फतेहगढ़ साहिब में 21,06,000 में शोरूम खरीदने का सौदा किया था।
विज्ञापन

कमल चौधरी ने 10,53,000 का भुगतान कर दिया और बाकी रकम शोरूम पर कब्जे के बाद देना तय हुआ था। कंपनी ने लिखित समझौता किया था कि अगर कब्जा देने में देरी होती है तो कंपनी खरीदार को 25 हजार रुपये मासिक किराया अदा करेगी। कंपनी ने तय समय में न तो शोरूम पर कब्जा दिया और न ही जरूरी कागजात उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन

चौधरी ने अपने जानकार के जरिये जानकी ली। इस पर कंपनी की ओर से बताई गई साइट पर कोई भी निर्माण नहीं करवाया गया है। शिकायतकर्ता और कुछ अन्य ने कंपनी के मालिक, अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन सिटी, जगाधरी में मामला भी दर्ज कराया था। कमल चौधरी की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें