फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार स्थानों पर हुई मारपीट में 11 लोग घायल

Sat, 27 Jul 2024 06:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में अलग-अलग चार स्थानों पर हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर 24 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहली शिकायत में मंडौली गांव के समय सिंह ने बताया कि रंजिश के चलते विनोद कुमार, विशाल, निखिल, किरणा व राहुल ने उसके घर में घुसकर उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। हमले में वह तथा उसके परिवार के सदस्य नीलम, प्रमिला, पवन व ललित घायल हो गए। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इसी प्रकार, महादेव कॉलोनी निवासी अंकित ने बताया कि वह अपने दोस्त भानू व अश्विनी के साथ महादेव ऑटो रिपेयर की दुकान पर गया था। जहां पर साकेत, कार्तिक व कपिल ने अपने 10 अन्य साथियों के साथ मिलकर उन तीनों पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गांव मेहरमाजरा निवासी भूपेंद्र ने बताया कि वह 25 जुलाई को गांव कनालसी में किसी काम से गया था। जहां पर गांव कनालसी निवासी किरणपाल राणा, पंकज उर्फ स्वीटी, नमन, कृष, जितेंद्र व अन्य ने उस पर लाठी, डंडों, कुल्हाड़ी व चाकू से हमला कर दिया। उधर, महावीर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी शालू के साथ शहर के ईएसआई अस्पताल के पास किसी काम से आया था। वहां पर आरोपी सोनू व दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन दोनों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें