फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रसूलपुर पंचायती भूमि से 11 खैर के पेड़ चोरी

Tue, 31 Dec 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। रसूलपुर ग्राम पंचायत की जमीन से चोरों ने खैर के 11 पेड़ काट लिए। उधर, पीरभौली ग्राम पंचायत की भूमि से भी सात सफेदे के पेड़ काट लिए गए। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्तिक चौहान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रसूलपुर ग्राम पंचायत की पंचायती भूमि से अज्ञात लोगों ने खैर के पेड़ काट कर चोरी कर लिए हैं। इस सूचना पर वह पंचायत के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच करने पर पता चला कि पंचायती जमीन से 11 खैर के पेड़ काटे गए थे। अपने स्तर पर उन्होंने चोरों का पता करने का प्रयास किया लेकिन चोरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसकी शिकायत पुलिस को दी। साढौरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उधर, ग्राम पंचायत पीरभौली के श्मशान घाट के पास पंचायती भूमि से अज्ञात लाेगाें ने सात सफेदे के पेड़ काट लिए। पुलिस ने बीडीपीओ कार्तिक चौहान की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

कथा में उपस्थित श्रद्धालु कथा का आनंद लेते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें