फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उप जिला अस्पताल में वितरित किए 100 चश्मे

Sat, 12 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की ओर से उज्ज्वल दृष्टि योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत शुक्रवार को उप जिला अस्पताल जगाधरी में बुजुर्गों व स्कूलों के छात्रों को 100 चश्मे वितरित किए गए।
कार्यक्रम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. अनुज मंगला की देखरेख में हुआ। डॉ. अनुज मंगला ने बताया कि अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में आज से नेत्र रोग विभाग द्वारा मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की आंखों की जांच की जा रही है। आवश्यकता अनुसार मरीजों को निशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत स्कूल जाने वाले बच्चों की आंखों की भी जांच की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार चश्मे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 40 साल से अधिक आयु के लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लगती है, जिसे वे मोतियाबिंद समझने लगते हैं। ऐसे लोगों की जांच कर उन्हें ये चश्मे वितरित किए जाएंगे। मौके पर आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीतपाल सिंह, नेत्र सहायक रिचा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें