फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 10 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए जगाधरी व यमुनानगर स्थित निगम कार्यालयों में लगाए समाधान शिविरों में शुक्रवार को 10 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से आठ शिकायतें यमुनानगर निगम कार्यालय व दो शिकायतें जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में लगे शिविरों में पहुंचीं।
विज्ञापन

शिविरों में आई शिकायतों के समाधान के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। समाधान शिविरों में दो शिकायतें परिवार पहचान पत्र व दो शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी, तीन शिकायतें पानी निकासी, सफाई एवं नाली अंडरग्राउंड, एक शिकायत गली निर्माण, एक शिकायत पेयजल पाइप लाइन और एक शिकायत पशु डायरी से गोबर की निकासी संबधित पहुंची।
उप निगम आयुक्त डाॅ. विजय पाल यादव ने हर शिकायतकर्ता की शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि लंबित शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ये ऐसी शिकायतें है, जिनमें दस्तावेज, मौके का मुआयना करने व जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन

जांच के बाद इन समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण करें।
उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे नगर निगम संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान कराने के लिए समाधान शिविर में शिकायत कर सकते है। वह अपनी समस्या की लिखित में शिकायत लेकर शिविर में आए। निगम कार्यालयों में आयोजित समाधान शिविर सुबह नौ बजे से 11 बजे तक लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें