फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलवाने के नाम पर 1.38 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जठलाना। गांव घिलौर के एक व्यक्ति को दुबई में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति ने 1.38 लाख रुपये हड़प लिए। थाना जठलाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज किया है।
गांव घिलौर निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 10वीं पास है और गांव में दो कनाल भूमि पर खेती करता है। वह अच्छे रोजगार के लिए विदेश जाने की इच्छुक था। उसने 25 मार्च को फेसबुक पर एक पोस्ट देखी, जिसमें दुबई में काम करने के इच्छुक लोगों को नौकरी दिलवाए जाने के दावे किए गए थे।इस पर उसने पोस्ट में दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर संपर्क किया।
विज्ञापन

व्हाट्सएप नंबर से उन्हें बताया गया कि उन्हें दुबई में नौकरी करनी है तो इसके लिए उन्हें दो लाख रुपये देने होंगे। इस रकम से उसका फाइल खर्च, वीजा फीस, हवाई जहाज टिकट, पुलिस वेरिफिकेशन और कोरोना का टेस्ट होगा। दुबई में पहुंचने पर उसे यह राशि लौटा दी जाएगी। इस पर उसने वाट्सएप पर दिए गए नंबर से संपर्क जारी रखा। उसे बताया गया कि उसे अपने पासपोर्ट की कॉपी, आधार कार्ड की कॉपी, फोटोग्राफ व अन्य कागजात भेजने को कहा गया। उसने सभी कागजात उन्हें मेल कर दिए।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से बताए गए खातों में उसने 10 बार में कुल 1 लाख, 83 हजार रुपये जमा करा दिए। कंपनी की ओर से उसे वीजा व जहाज की टिकट भेजी गई, जो बाद में फर्जी पाए गए। प्रार्थी ने इसका विरोध किया तो उसे तीन बार वीजा व हवाई जहाज की टिकट मेल पर भेजी गई, सभी फर्जी पाई गई। इस पर उसने कंपनी से उसकी राशि लौटाने करने को कहा, लेकिन उसे राशि नहीं लौटाई गई। इसके बाद उसने शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध जालसाजी का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें