पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला में बाबा रामदेव के योग शिविर के बीच में बिजली गुल हुई तो एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया। एक्सईएन बी एस रंगा के सस्पेंशन के आदेश हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दिए। उन्होंने कहा कि एक्सईएन की जिम्मेदारी थी कि वह सब ध्यान में रखे। कार्यक्रम से पहले ही सभी सिस्टम की चेकिंग करें कि वे ठीक ढंग से काम कर रहे हैं या नहीं।
वहीं, एक्सईएन का कहना है कि इन सभी में मेरी कोई गलती नहीं है। जनरेटर चल रहा था। समस्या साउंड सिस्टम में थी, अब अगर वो खराब हुआ तो इसमें मेरी क्या गलती। इस पर मंत्री विज बोले, मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद पता चल जाएगा कि गलती किसकी थी। एक्सईएन चाहें तो अपनी स्टेटमेंट लिखित में दे सकते हैं।